Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो में श्मशान घाट से गायब हो रहे दफनाए गए शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी

crematorium- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE
श्मशान घाट से 6 शव हुए गायब

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि बोकारो झरिया ओपी थाना के अंतर्गत सिजूवा पंचायत हैं। यहां जमुनिया नदी पर एक श्मशान घाट है। इस श्मशान घाट की कब्रों से 6 शव गायब हो गए हैं। ये खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और अब पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। बताते चलें कि शिजुवा पंचायत क्षेत्र के जमुनिया नदी स्थित तट का बोकारो झरिया ओपी और दुग्दा थाना क्षेत्र की एक बड़ी आबादी श्मशान घाट के रूप में इस्तेमाल करती है। शिजुवा पंचायत क्षेत्र के जमुनिया नदी स्थित तट पर शव जलाने और शव दफनाने का काम किया जाता है। 

पुलिस ने किया श्मशान घाट का निरीक्षण

ये मामला तब सामने आया जब पंचायत के मुखिया पति और गांव के दूसरे लोग एक शव दफनाने गये थे। यहां इन लोगों देखा कि पूर्व में दफन किये गए कब्र से 6 शव गड्ढा खोदकर निकाले गए हैं और शव गायब हैं। ये देखकर फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय थाना और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्मशान घाट का निरीक्षण किया तो पाया कि कुछ गड्ढों से शव गायब हैं। हालांकि इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी निवास सिंह ने पुलिस मैनुअल का हवाला देते हुए कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार किया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

कुछ गायब लाशों के नाम आए सामने

जब पूरे मामले की शिनाख्त हुई तो गायब लाशों के भी नाम सामने आए। कुछ दफनाई गई कब्रों की पुष्टि करते हुए बताया गया कि सिजुवा पंचायत के बोकारो झरिया के रहने वाली अनु कुमारी, लाला भुईया और महपतिया देवी तीन लोगों का शव पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के द्वारा दफनाया गया था। वह भी गायब है। जहां इस घटना से एक तरफ पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, वहीं प्रशासन की बोलती बंद है।

(रिपोर्ट- बृजभूषण द्विवेदी)

ये भी पढ़ें-

 

Latest India News

Source link

cgliveupdate
Author: cgliveupdate

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल